back to top

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचन
लखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट मरे नाटक का मंचन के साथ कला ,साहित्य, संस्कृति मीडिया मे विशिष्ट योगदान करने वाली विभूतियो को मंजूश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार अग्निहोत्री, राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश के द्वारा ॠतु सुहास आई ए एस अपर निदेशक स्थानीय निदेशालय, विभा सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी , डॉ अमिता दुबे मुख्य संपादक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, डॉ परवीन आजाद पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ उत्तर प्रदेश, ज्योति किरन रतन, बहुमुखी प्रतिभा एवं मीडिया पर्सन लखनऊ को मंजूश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
गुरू गोविन्द सिंह जी की लिखी प्रसिद्ध और ऊजार्वान उक्ति ‘पूर्जा पूर्जा कट मरे’, पर आधारित नाटक को शैलेश श्रीवास्तव की परिकल्पना और निर्देशन मे तैयार किया गया है । पटकथा मे एक बहादुर व्यक्ति को, भले ही उसके शरीर के टुकड़े हो जाए, अपने लक्ष्य विशेषतया राष्ट्र पर बलिदान होने के लिए प्रेरित करती है। गुरू गोविन्द सिंह जी की ये उक्ति उनके परिवार के बलिदान की महत्ता को, गा गा कर सिख समुदाय द्वारा स्मरण भी की जाती है। जिसमें गरीबों की सेवा, देश प्रेम, समर्पण को इंगित किया गया है।
नाटक को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए करूणा शंकर उपाध्याय ने हममुददीन , सैयद आलेख मेंहदी ने कुॅवर रणविजय सिंह, आशुतोष पांडेय ने राणा केसरी , अदिती तिवारी ने तारिणी, अंशुमाला ने राजमाता ,अनिल कुमार ने राजगुरू, पूनम यादव ने महारानी के किरदार मे विशिष्ट प्रभाव छोडा।
नाटक मे हिन्दी साहित्य के छायावाद युग के आधारस्तम्भ महान कवि जयशंकर प्रसाद जी, व पद्मविभूषण कविवर गोपाल दास नीरज की कविताओं के अंशो को संकलित किया गया। देशभक्ति भाव से ओतप्रोत अनाम वीरांगनाओ और शहीदो को कहानी का आधार बनाया गया है। आजादी के लिए सैकडो लोगो ने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है । जिनका बलिदान भावी पीढी के लिए प्रेरणा को का कार्य करेगा इस भाव को प्रमुखता से शामिल किया गया है। नाटक में जन सामान्य की वीरता, समर्पण, त्याग, बलिदान दिखता है। वर्तमान समय मे लोगो की पसंद को देखते हुए नाटक मे आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया गया है।अभिषेक खरवार के ध्वनि प्रभाव, संग अजीत श्रीवास्तव, पूजा के गायन, ने मंचन को संगीतमय बनाया । विकास दुबे की प्रकाश प्रभाव और संजय श्रीवास्तव अनिल कुमार की मंच व्यवस्था तत्कालीन समय को दिखाने मे सफल हुए। आयुष श्रीवास्तव के नृत्य निर्देशन ने कवियो की रचनाओ को सजीव किया।कीर्तिका श्रीवास्तव, सृष्टि श्रीवास्तव, शेख मोहम्मद, अरसलान, खुशी रस्तोगी, दिव्या नेगी, जसलीन, प्रियांशु, श्रृषभ पांडेय, गौरव अग्रवाल, अजीत दास शैलेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, कौशलेन्द्र श्रीवास्तव, अदिती तिल वारी ,उपेन्द्र सोनी के सहयोग से सजी नाट्य प्रस्तुतीकरण को दर्शको की भरपूर तालियां मिली।

RELATED ARTICLES

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

यहियागंज गुरुद्वारे में विशेष गुरमत समागम का आयोजन

गुरु का लंगर वितरित किया गयालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक...

​परिणय सूत्र में बंधी बेटियों की नम आंखों से हुई विदाई

लाडली विवाह उत्सव' का भावपूर्ण समापनलखनऊ। निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा) में 'व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट' द्वारा आयोजित 'चतुर्थ सामूहिक...

कप्तान राधा यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ए की टीम महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची

बैंकॉक। कप्तान राधा यादव ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारत ए की टीम को शुक्रवार को यहां श्रीलंका ए पर पांच विकेट से...