back to top

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियां
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के अंतर्गत कथक नृत्य की पाँच दिवसीय कार्यशाला भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के कला मंडपम सभागार में गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य कथक की समृद्ध परंपरा, तकनीकी कौशल, भावाभिव्यक्ति तथा शोधपरक दृष्टि से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।
पाँच दिवसीय कार्यशाला के पाँचवें एवं समापन दिवस के शुभारंभ में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, वरिष्ठ गुरु पंडित राम मोहन महाराज, विशेषज्ञ पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य तथा सहायक आचार्य (कथक) डॉ. रुचि खरे, डॉ. मंजुला पंत एवं अतिथि शिक्षिका डॉ प्रेरणा राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य नृत्य डॉ रुचि खरे ने पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य से कथक नृत्य के तकनीकी पक्षों पर संवाद स्थापित किया जिसका उन्होंने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। विभिन्न ऋतुओं के भावों की प्रस्तुति, शुद्ध नृत्त की संरचनाएँ, लयकारी, आमद, तिहाई, टुकड़े, उठान तथा चक्करों का कुशल प्रशिक्षण दिया, जिसकी प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा समापन दिवस पर की गई। प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर सीखे गए कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा। उन्होंने नृत्य की सूक्ष्म बारीकियों को व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से स्पष्ट करते हुए कथक की अभिव्यक्ति, सौंदर्यबोध तथा मंचीय प्रभाव को सुदृढ़ करने के उपाय बताए। शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कथक के अध्ययन में तकनीकी दक्षता, सौंदर्यात्मक समझ तथा शोधपरक दृष्टिकोण के संतुलित विकास पर विशेष बल दिया।
विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित इस पीठ के अंतर्गत वर्ष भर व्याख्यान, संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, संगीत-नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं शोधपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे संगीत शिक्षा, अनुसंधान तथा सामाजिक सहभागिता को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने आए हुए विशेषज्ञ असीम बंधु भट्टाचार्य का आभार प्रकट करतेभुए बताया कि कथक केवल एक नृत्य शैली नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना, सौंदर्यबोध एवं आध्यात्मिक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध परंपरा से जोड़ते हुए उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोधोन्मुख दृष्टि तथा सांस्कृतिक संवेदनशीलता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...

शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति ने दिल जीता

कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दियालखनऊ। मोती नगर के दयानंद सेवा संस्थान में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शहीदों...

बाबा काशी विश्वनाथ गौरा संघे खेलेलें होरी…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।...