हार्टफुलनेस में आध्यात्मिक उत्सव का माहौल

वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक दाजी का राजधानी आगमन
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित बाबूजी मेमोरियल आश्रम में रविवार को आध्यात्मिक उत्सव का माहौल नजर आया। श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल दाजी के शुभ आगमन से पूरा वातावरण दिव्यता से भर गया। आध्यात्मिकता में विशिष्ट सेवा के लिए भारत गणराज्य के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद दाजी पहली बार राजधानी आएं हैं। राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। सायं के सत्र में दाजी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सामूहिक ध्यान किया।
उल्लेखनीय है कि हार्टफुलनेस संस्था विश्व के 160 से अधिक देशों में ध्यान के माध्यम से मानव सेवा में नि:शुल्क प्रयासरत है। आज दाजी के साथ हर धर्म और वर्ग के लोगों ने एक साथ ध्यान किया। राजधानी के आसपास के कई जिलों से भी लोग दाजी के साथ ध्यान सत्र का लाभ लेने के लिए राजधानी पहुंचे हैं, इसमें युवाओं की काफी संख्या है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय व उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से दाजी के मार्गदर्शन में योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवनशैली वाले समाज की स्थापना के लिए गांवों में एकात्म अभियान का संचालन किया जा रहा है। राजधानी के सैकड़ों गांवों इन अभियान से जुड़ चुके हैं। इन गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों ने भी दाजी के साथ ध्यान सत्र का लाभ लिया। सोमवार व मंगलवार को दाजी के सानिध्य में विशेष ध्यान सत्रों का आयोजन किया जाएगा। दाजी मंगलवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तर प्रदेश में उनके भ्रमण का अंतिम पड़ाव वाराणसी होगा। वहां से वे हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांतिवन, हैदराबाद के लिए जाएंगें।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles