back to top

एल्गार परिषद मामले के आरोपी देश के खिलाफ जंग छेड़ना चाहते थे: एनआईए

मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एल्गार परिषद और माओवादियों के बीच संबंधों से जुड़े मामले में यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किए गए मसौदा आरोपों में दावा किया है कि आरोपी अपनी खुद की सरकार बनाना चाहते थे और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते थे। एनआईए ने इस महीने की शुरुआत में मसौदा पेश किया था और इसकी प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। इस मसौदा में मानवाधिकार एवं नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं समेत 15 आरोपियों के खिलाफ 17 आरोप लगाए गए है। उनके खिलाफ अवैध गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए जाने का अनुरोध किया गया है।

एनआईए ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (माओवादी) के सक्रिय सदस्य थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज, वर्नाेन गोंजाल्विस, वरवर राव, हनी बाबू, आनंद तेलतुम्बडे, शोमा सेन, गौतम नवलखा और अन्य शामिल हैं। मसौदा आरोपों के अनुसार, आरोपियों का मुख्य उद्देश्य सरकार से सत्ता हथियाने के लिए सशस्त्र संघर्ष करना और क्रांति के जरिए जनता सरकार स्थापित करना था। मसौदा में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने भारत सरकार और महाराष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश की।

 

मामले में अभियोग शुरू करने से पूर्व पहला कदम आरोप तय करना है। इस दौरान अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों और सबूतों की जानकारी देता है। आरोप तय करने के बद अदालत आरोपियों से पूछेगी कि वे मामले में अपना अपराध स्वीकार करते हैं या नहीं। मसौदा में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी एल्गार परिषद बैठक के दौरान पुणे में भड़काऊ गीत बजा रहे थे, लघु नाटक प्रस्तुत कर रहे थे और नक्सलियों के समर्थन में साहित्य वितरित कर रहे थे। मसौदा में कहा गया है, आपराधिक साजिश का इरादा भारत से एक हिस्से को अलग करना और व्यक्तियों को इस तरह के अलगाव के लिए उकसाना था। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों का इरादा विस्फोटक पदार्थों का उपयोग करके लोगों के मन में आतंक पैदा करना था।

 

 

इसने दावा किया है, आरोपियों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंस सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए भर्ती किया था। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120-बी (साजिश), 115 (अपराध के लिए उकसाना), 121, 121-ए (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना), 124-ए (राजद्रोह), 153-ए (जुलूस में हथियार), 505 (1) (बी) (अपराध को बढ़ावा देने वाले बयान) और 34 (साझा इरादे) के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन पर यूएपीए की धाराओं 13, 16, 17, 18, 18ए, 18बी, 20 (आतंकवादी गतिविधियों के लिए सजा), 38, 39 और 40 (आतंकवादी संगठन का हिस्सा होने की सजा) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

 

एल्गार परिषद मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एक सम्मेलन में दिए गए भड़काऊ भाषणों से संबंधित है, जिसके बारे में पुलिस ने दावा किया कि इस भाषणों के कारण अगले दिन पश्चिमी महाराष्ट्र शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा हुई। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि इस सम्मेलन को माओवादियों के साथ कथित रूप से संबंध रखने वाले लोगों ने आयोजित किया था।

RELATED ARTICLES

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

प्रदोष व्रत आज, होगी भोले बाबा की आरधना

माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया...

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 को, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान

सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैलखनऊ। सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी...

विशाल भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन

कथा समाप्ति के बाद हुआ रुद्राभिषेक और हवनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना,...

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन...

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगितालखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों...

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में...