back to top

थार एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए पाकिस्तान से मिली मंजूरी

नई दिल्ली: कराची जाने वाली थार एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए शनिवार को पाकिस्तान से मंजूरी मिल गई। इस ट्रेन में 165 यात्री सवार हैं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था कि उसने भारत के लिए सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह अंतिम जोधपुर-कराची ट्रेन होगी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जीरो प्वाइंट स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां पर यात्री ट्रेन बदलेंगे। पाकिस्तान से ट्रेन जीरो प्वाइंट पर सुबह 10 बजे पहुंची। जोधपुर में भगत की कोठी से रात एक बजे रवाना होने के बाद ट्रेन भारत की तरफ अंतिम स्टेशन मुनाबाओ में छह बजकर 55 मिनट पर पहुंच गई थी और पाकिस्तान की मंजूरी का इंतजार कर रही थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजकर पांच मिनट पर मंजूरी मिली जिसके तुरंत बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। थार एक्सप्रेस जोधपुर से कराची जाती है और 18 फरवरी 2006 को पुन: शुरू होने के बाद हर सप्ताह शनिवार तड़के (एक बजे) यह ट्रेन चलती है। इससे पहले 41 साल तक यह ट्रेन सेवा बंद रही थी। अनुमान के मुताबिक, पिछले 13 साल में चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में सवार 165 यात्रियों में 81 भारतीय हैं जो पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हैं। पाकिस्तान के 84 नागरिक इससे अपने वतन लौट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...