back to top

भारत ने थार एक्सप्रेस की रद्द

जयपुर: रेल मंत्रालय ने साप्ताहिक थार लिंक एक्सप्रेस रद्द कर दी है और यह ट्रेन आज यानी शुक्रवार की रात नहीं चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन जोधपुर को पाकिस्तान के कराची शहर से जोडऩे वाली थार रेल सेवा का एक भाग है जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि इस रेल सेवा को अगले आदेश तक रद्द किया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, रेलवे की तरफ से अग्रिम आदेशों तक भगत की कोठी मुनाबाव भगत की कोठी व मुनाबाव जीरो प्वाइंट मुनाबाव थार एक्सप्रेस रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है। रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने ट्रेन रद्द किए जाने का कारण तो नहीं बताया लेकिन एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि इसकी वजह से इलाके में भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा होना नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस इस ट्रेन में पाकिस्तान जाने के लिए 45 लोगों ने टिकट करवाए थे। उल्लेखनीय है कि थार रेल सेवा भारत के जोधपुर को पाकिस्तान के कराची से जोड़ती है। भारत की थार लिंक एक्सप्रेस इन दिनों भगत की कोठी जोधपुर से रात दस बजे रवाना होती है। यह शनिवार को पाकिस्तान में जीरो प्वाइंट स्टेशन पहुंचती है जहां यात्री ट्रेन बदलते हैं। पाकिस्तान जाने वाले यात्री वहां से पाकिस्तान की थार एक्सप्रेस में सवार होते हैं जबकि थार एक्सप्रेस से वहां पहुंच कर भारत आने वाले यात्री लौटती थार लिंक एक्सप्रेस में सवार होते हैं। थार लिंक एक्सप्रेस में आने वाले यात्रियों व उनके दस्तावेजों की जांच मुनाबाव स्टेशन पर होती है जिसके बाद ट्रेन को आगे जोधपुर के लिए रवाना किया जाता है। भारत और पाकिस्तान के संबंधों में ताजा खटास के बीच दोनों देशों के बीच इस सेवा के परिचालन को लेकर भी संशय के बादल मंडरा रहे थे। पिछले शुक्रवार शनिवार को 165 यात्री पाकिस्तान गए थे और उतनी की संख्या में यात्री वहां से भारत आए थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...