back to top

ठाकुर करेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का नेतृत्व, सूर्यकुमार, सरफराज और दुबे भी टीम में

मुंबई। शार्दुल ठाकुर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे जिसकी 17 सदस्यीय टीम में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और शिवम दुबे भी शामिल हैं।

मुंबई इस प्रतियोगिता की गत विजेता है। उसने पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यह खिताब जीता था, जो वर्तमान टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं।टीम में विकेटकीपर के रूप में अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोर शामिल हैं। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और तनुश कोटियन भी टीम में हैं।

इस सत्र में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में अब तक पांच मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 530 रन बनाने वाले सिद्धेश लाड को भी टीम में शामिल किया गया है।

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 26 नवंबर को लखनऊ में रेलवे के खिलाफ खेलेगी।

टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...