back to top

ठाकरे ने योगी को फोन कर पुजारियों की हत्या पर जताई चिंता

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को फोन कर बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या को लेकर चिंता जताई। शिवसेना नेता संजय राउत ने यह जानकारी दी। राउत ने भाजपा पर ताना कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो पुजारियों की हत्या को महाराष्ट्र के पालघर की घटना की तरह सांप्रदायिक रंग न दिया जाए।

उन्होंने बताया कि ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को फोन कर बुलंदशहर की घटना पर चिंता जताई है। राउत ने कहा, ऐसी घटनाओं पर हमें राजनीति करने से बचना चाहिए और दोषियों को सजा दिलाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। इससे पहले राउत ने ट्वीट कर, बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या की घटना को अमानवीय और बर्बर करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, भयावह उप्र में बुलंदशहर के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या…., लेकिन मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इसे सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह से कुछ लोगों ने महाराष्ट्र के पालघर मामले में करने की कोशिश की। उन्होंने लिखा, शांति बनाए रखें। देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और योगी आदित्यनाथ दोषियों को सजा दिलाएंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल को भीड़ ने दो संतों और उनके कार चालक को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। दोनों संत अंतिम संस्कार के सिलसिले में मुंबई से गुजरात के सूरत की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन को पालघर के निकट एक गांव में रोक लिया गया। इसके बाद भीड़ ने उन्हें बाहर निकाला और बच्चा चोर होने के संदेह में डंडों से कथित तौर पर पीट-पीटकर उन्हें मार डाला।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...