back to top

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटे, छिटपुट आतंकी घटनाएं रोकने में वक्त लगेगा : वीके सिंह

इंदौर। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की गतिविधियां तेज होने से आतंकवादियों की तादाद में पहले से काफी कमी आई है, लेकिन छिटपुट आतंकी घटनाएं रोकने में अभी समय लगेगा क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के दिमाग में भारत के अंदरूनी मामलों में छेड़-छाड़ की फितरत कायम है।

नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आए सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तादाद में पहले से काफी कमी आई है और अलगाववादियों की फैलाई गई यह भ्रांति भी मिट चुकी है कि यह सरहदी सूबा देश के बाकी हिस्सों से भिन्न है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे, उद्योगों और पर्यटन का तेज गति से विकास हो रहा है। अगर आम कश्मीरी नागरिक से पूछा जाएगा, तो वह आपको बताएगा कि वह इस विकास से बहुत खुश है।

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन अधिकारियों के शहीद होने के अगले दिन थल सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, (जम्मू-कश्मीर में) छिटपुट आतंकी घटनाएं होती रहेंगी। इन्हें रोकने में समय लगेगा क्योंकि एक देश (पाकिस्तान) ऐसा है जो भले ही दिवालिया हो गया है लेकिन उसके दिमाग से भारत के अंदरूनी मामलों से छेड़छाड़ की फितरत नहीं गई है। जब यह देश छिन्न-भिन्न हो जाएगा, तो ये चीजें अपने आप खत्म हो जाएंगी।

उन्होने यह भी कहा कि अनतंनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन अधिकारियों के शहीद होने पर देश के सब लोग दु:खी हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस शहादत पर शोक जताने के लिए कुछ भी नहीं किया।

यह खबर पढ़े- हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : डा. बोरा

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...