back to top

जम्मू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोलीबारी के बाद तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार तड़के आतंकवादियों के एक समूह के पुलिस पर हमला करने के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस ने नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका, जिसके बाद गोलीबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर जा रहे तीन-चार आतंकवादियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं और एक के फंसे होने की संभावना है। चार हथियार और कुछ गोला बारूद सहित विस्फोटक मौके से बरामद हुए हैं। डीजीपी ने बताया कि आतंकवादी हाल में घुसपैठ करने वाले समूह का हिस्सा थे।

यह समूह कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुआ था और कश्मीर घाटी जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने नगरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles