सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत दस आईपीएस के तबादले

लखनऊ। प्रदेश शासन ने रविवार देर रात दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये। इनमेें सात जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बरेली के एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय को हटाकर उनके स्थान पर महराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान भेजा गया है। शैलेश कुमार पाण्डेय को अब एसपी गोण्डा बनाया गया है। एसपी गोण्डा राजकरन को एसपी जौनपुर, सतर्कता अधिष्ठान से प्रदीप गुप्ता को एसपी महराजगंज बनाया गया है।

पीएसी मुरादाबाद से कुंवर अनुपम सिंह को सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। एसपी श्रावस्ती अनूप कुमार सिंह को पीएसी मुरादाबाद और पुलिस मुख्यालय से अरविन्द कुमार मौर्या को एसपी श्रावस्ती बनाया गया है।

एसपी कासगंज घुले सशील चन्द्रभान को एसपी मऊ और एसपी मऊ मनोज कुमार सोनकर को एसपी कासगंज बनाया गया है। इसके अतिरक्त एसपी जौनपुर रहे अशोक कुमार को ईओडब्लू का एसपी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles