back to top

टेंपो ट्रैवलर खड़ी बस से टकराया, एक महिला समेत चार की मौत, 6 लोग घायल

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक टेंपो ट्रैवलर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रही बस वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी और वह खराब हो जाने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। उसने बताया कि महाराष्ट्र से आ रहा टेंपो ट्रैवलर भी अयोध्या जा रहा था।

उसने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी लोग टेंपो ट्रैवलर पर सवार थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लोनी कटरा पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर में फंसे लोगों को कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला। सिंह ने बताया कि दो घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर एवं चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि टेंपो ट्रैवलर चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेंगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का44वें श्याम निशानोत्सव में जयपुर, कोलकाता एवं रांची के गायक भजन सरिता बहाएंगेलखनऊ।...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

फनकार में दिखा कलाकारों का दर्द

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक फनकार का मंचन गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान...

जीवन के खालीपन को दिखाती है दूसरा आदमी दूसरी औरत की कहानी

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन गोमती नगर के बौद्ध...