back to top

NDA बंपर जीत की ओर, महागठबंधन से CM फेस रहे तेजस्वी यादव पीछे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है,गठबंधन करीब 49 सीट पर आगे है।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुक्रवार को प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझान में राजग 190 से अधिक विधानसभा सीट पर और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन करीब 49 सीट पर आगे है।

शुरुआती रुझान के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार एवं राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं। मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट पर 725 मतों से आगे हैं और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विकास कुमार सिंह पीछे हैं।

भाजपा उम्मीदवार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट पर 2,690 मतों से आगे हैं जबकि राजद के अरुण कुमार पीछे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में आगे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे और जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर चौथे स्थान पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह इस सीट पर सबसे आगे हैं।

जमुई सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के मोहम्मद शमसाद आलम से 2,539 मतों से आगे हैं। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर आगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य की 243 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को सम्पन्न हुए बिहार चुनावों को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पीछे

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमरेश कुमार से 79 वोट से पीछे।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में बन रहा सत्तू का पराठा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा मुख्यालय में सुबह से सरगर्मी है। भाजपा मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।

एग्जिट पोल बता रहे एनडीए को आगे, तेजस्वी ने किया अनुमानों को खारिज

लगभग सभी एग्जिट पोल ने जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा के गठबंधन राजग की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है। तेजस्वी यादव ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए कहा है कि महागठबंधन “बड़ी बहुमत” से सरकार बनाएगा।

एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी फाइट

एनडीए में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। वहीं, इंडिया ब्लाक वाले महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) शामिल हैं।

कड़ी निगरानी में पूरा होगा परिणाम प्रक्रिया

कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 243 रिटर्निंग अधिकारियों और 243 पर्यवेक्षकों की देखरेख में होगी। उम्मीदवार तथा उनके एजेंट भी पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहेंगे।

पटना में स्कूल बंद

मतगणना व्यवस्था को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। मतगणना केंद्रों के आसपास विशेष यातायात और सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।

CAPF और बिहार पुलिस की संयुक्त सुरक्षा तैनाती

शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टुकड़ियां बिहार पुलिस के जवान पूरे राज्य में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, राज्य के बाहर से भेजी गई 106 अतिरिक्त कंपनियों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। मतदान में प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दोहरी लॉक वाली स्ट्रांग रूम प्रणाली में रखा गया है, जिनकी 24×7 सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े प्रबंध

राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 46 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मतगणना में कुल 4,372 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइज़र, एक गणना सहायक और एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। विभिन्न दलों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक एजेंट भी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम खोलकर गिनती शुरू की जाएगी। आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को मतगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं।

‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा का खतरनाक मेल घातक बनता जा रहा है’: अशोक चौधरी

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन पर परोक्ष निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार की राजनीति “अपरिपक्वता और हताशा के खतरनाक मेल” की ओर बढ़ रही है, जो अब “घातक” होता जा रहा है। चौधरी की यह टिप्पणी उस समय आई जब बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन से आगे दिखाई दे रहा है।

चौधरी ने कहा कि कुछ नेता “बार–बार रीसेट करने और बिना पर्याप्त दूरदृष्टि अथवा वैचारिक आधार के नीतियां लाने” की प्रवृत्ति दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, “राजग दो-तिहाई बहुमत से जीत रहा है। हम जीत में भी विनम्र रहना जानते हैं। लेकिन कुछ नेता न तो परिपक्वता दिखाते हैं, न स्थिरता। यही चिंता का विषय है।” यह टिप्पणी उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर निशाना साधते हुए की।

जदयू नेता ने दावा किया कि हर कीमत पर सत्ता हथियाने की हड़बड़ी में संस्थागत मानदंडों और लोकतांत्रिक आचरण पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “अपरिपक्वता और हताशा का यह संयोजन किसी तरह से घातक बन जाता है; यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ नहीं है।” सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस तरह की आशंका जताई है कि कुछ करीबी मुकाबलों में जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। चौधरी ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘कोई अधिकारी किसी को जितवा या हरवा नहीं सकता। निर्वाचन आयोग की एक मजबूत प्रणाली है। कोई अपनी गर्दन फंसाएगा नहीं।

चौधरी ने कहा, “जिलाधिकारी या निर्वाचन अधिकारी के पास कुछ अधिकार जरूर होते हैं, लेकिन कोई भी किसी के लिए अपने करियर को जोखिम में नहीं डालेगा, अपनी गर्दन नहीं कटवाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान ऐसे ही ‘धारणाओं’ का इस्तेमाल जनमत को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। चौधरी ने कहा, “आखिरकार लोकतंत्र हताशा के आगे नहीं झुकता। संस्थाएं अब भी मजबूत हैं। जमीन की हकीकत आज भी जनता के हाथ में है।

RELATED ARTICLES

निर्णायक बढ़त के साथ NDA में जश्न, तेजस्वी-खेसारी लाल-तेज प्रताप पिछड़े, मैथिली ठाकुर आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुक्रवार को प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122...

पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी। इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की...

बुमराह ने सलामी बल्लेबाजों को किया चलता, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 105/3 रन बनाये

कोलकाता। जसप्रीत बुमराह ने दो शानदार गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके अपनी महारत का परिचय दिया जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान...

निर्णायक बढ़त के साथ NDA में जश्न, तेजस्वी-खेसारी लाल-तेज प्रताप पिछड़े, मैथिली ठाकुर आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुक्रवार को प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122...

पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी। इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की...

बुमराह ने सलामी बल्लेबाजों को किया चलता, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 105/3 रन बनाये

कोलकाता। जसप्रीत बुमराह ने दो शानदार गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके अपनी महारत का परिचय दिया जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान...

मतगणना के बीच आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा- काउंटिंग में अनियमितताओं का आरोप लगाया

पटना। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम ने शुकव्रार को मतगणना प्रक्रिया की ईमानदारी पर संदेह जताया। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए...

‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा का खतरनाक मेल घातक बनता जा रहा है’: अशोक चौधरी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन...

राजग की बढ़त के बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगा पोस्टर, टाइगर अभी ज़िंदा है’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरु हुई जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शुरुआती...