तीज उत्सव हमारी सदियो पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक: ब्रजेश पाठक

हरियाली तीज उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह
लखनऊ। हरियाली तीज उत्सव हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हरियाली तीज का यह उत्सव भगवान भोलेनाथ एवं देवी पार्वती को समर्पित है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को ऐशबाग स्थित होटल कासा में हुए हरियाली तीज उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह में कहीं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रकृति की अनुपम छटा और नवजीवन के संचार का प्रतीक यह त्योहार हम सभी के मन में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर देता है। डिप्टी सीएम ने सभी उपस्थित लोगों को इस पवित्र त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरियाली तीज, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, हरियाली और प्रकृति से गहरा संबंध रखता है। यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन का सूचक है, जब धरती मां हरे परिधान में सजकर हमें शीतलता और शांति प्रदान करती हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह पर्व स्त्रियों के त्याग, प्रेम और अटूट विश्वास का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी सभी उपस्थित महिलाओं को इस पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका समाजसेविका नम्रता पाठक ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

सावन का दूसरा सोमवार आज, महादेव का होगा विशेष शृंगार

लखनऊ। सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई हैं। देर रात से ही मंदिर...

लखनऊ में शूटिंग कर उत्साहित है साउथ के कलाकार

बीके फिल्म की टाइगर सफारी की शूटिंग जारीमुख्य भूमिका में अभिनेता शिथिल पुजारी और अभिनेत्री निमिका रत्नाकर व डांसिंग स्टार धर्मेश का है दमदार...

पहाड़ी नृत्य के साथ उत्तराखंड की विभूतियों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा ने मनाया अपना 18वां स्थापना दिवस लखनऊ। सम्पूर्ण भारतवर्ष में उत्तराखण्डियों के लिए कार्य कर रही संस्था अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा...