back to top

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हो चुका टेक्नोलॉजी का समावेश : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 21वीं सदी टेक्नोलॉजी की सदी है। हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का समावेश हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में भारत ने इनोवेशन एवं स्टार्टअप के माध्यम से विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर गौतमबुद्धनगर में आयोजित वर्ल्ड रोबोटिक्स चैम्पियनशिप-टेक्नोजियान के सप्तम संस्करण के समापन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘टेक्नोजियान वर्ल्ड कप’ का सप्तम संस्करण विश्व की सबसे बड़ी रोबोटिक्स चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन आॅल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड आॅटोमेशन द्वारा किया गया। रोबोटिक्स चैम्पियनशिप में 22 देशों की 1,288 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें 11,600 युवाओं ने 9 श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया का विशिष्ट देश बन चुका है। स्टार्टअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया, अटल इनोवेशन मिशन, पीएम रिसर्च फेलोशिप जैसे कार्यक्रमों ने देश के युवाओं के लिए सम्भावनाओं के नए द्वार खोले हैं।

इसमें उत्तर प्रदेश भी देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है। प्रदेश में देश-विदेश के बड़े उद्यमी, निवेशक और अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रही हैं। विगत फरवरी माह आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना’ वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभरकर विशिष्ट एवं प्रसिद्ध उत्पादों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करते हुए उत्तर प्रदेश विश्वस्तरीय स्टार्टअप ईको-सिस्टम स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है।

राज्य में स्टार्टअप ईको-सिस्टम को सुदृढ़ बनाने तथा उद्यमिता संस्कृति के विकास के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2020 में संशोधन करते हुए स्टार्टअप्स के मासिक भरण-पोषण भत्ते तथा सीड कैपिटल, विपणन सहायता की धनराशि को बढ़ाया गया है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने तथा नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में वर्तमान की नवीन आवश्यकताओं के अनुरूप ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, थ्रीडी प्रिण्टिंग, साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट आॅफ थिंग्स जैसे सेक्टरों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के उद्देश्य से 150 चयनित आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए
हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी जनित सेवा नीति-2023’ अनुमोदित की है।

इस नीति का उद्देश्य आईटी सिटी, आईटी पार्क्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, बिग डाटा, क्लाउड कम्प्यूटिंग तथा इंटरनेट आफ थिंग्स जैसी उदीयमान प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केन्द्रों की स्थापना से राज्य में तकनीकी बदलाव की दिशा में सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के समक्ष वर्चुअल माध्यम से ‘टेक्नोजियान वर्ल्ड कप’ में रूस, ब्राजील सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्यमंत्री ने रोबोटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का वर्चुअल माध्यम से अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...