back to top

स्क्रीनिंग व इलाज के लिए घर-घर पहुंचेगी टीम

 

शुरू हुई दस्तक अभियान को लेकर तैयारियां, आशाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संचारी रोग अभियान शुरू हो गया है, इसके साथ ही 15 जुलाई से दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान घर-घर स्क्रीनिंग व जांच कर मरीजों की खोज की जायेगी। अभियान के दौरान आशा घर-घर जाकर संचारी रोग बुखार, खांसी, मलेरिया, डेंगू, टीकाकरण व कुपोषण के बारे में जानकारी एकत्र करेगी और इनसे बचाव के बारे में जागरूक करने का भी कार्य करेंगी। दस्तक अभियान में टीबी मुक्त अभियान के चलते खांसी के मरीजों की भी सूची बनाकर ब्लॉक हॉस्पिटल पर उपलब्ध करायेंगी।

उसके बाद मरीजों की बलगम की जांच भी कराई जायेगी, जिससे कि टीबी से पीड़ित व्यक्तियों के जानकारी मिल सके। टीबी के एक मरीज का इलाज शुरू करवाने पर आशा को सरकार के द्वारा 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि दस्तक अभियान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अभियान के दौरान मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा वर्कर के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे।

टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर सर्वे के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान मे कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाने का निर्देश भी दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

गर्मियों में घर में हो रही गर्मी तो इस तरह पाएं ठंडा, करना होगा ये काम

मेलबर्न। हमारे घर के पिछले हिस्से में मौजूद छोटे से बागीचे को साल के बारहों महीने एक सुरक्षित और आरामदायक जगह होना चाहिए ताकि...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...