back to top

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार को पहली बार मौका

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। विराट कोहली को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं रोहित शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पहली बार मौका दिया गया है। इनके अलावा आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल तेवतिया और विकेटकीपर ईशान किशन को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की फिर से टीम में वापसी हुई है, वहीं तेज गेंदबाजों में तमिलनाडु के स्टार तेज गेंदबाज टी नटराजन पर टीम प्रबंधन ने भरोसा बरकरार रखा है।

बात करें भारत की आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी-20 टीम की तो उसके तुलना में इस बार कई बदलाव हुए हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है तो वहीं मोहम्मद शमी और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को चोट की वजह से मौका नहीं दिया गया है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, विकेटकीपर संजू सैमसन को बाहर किया गया है। बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सारे मैच 12 मार्च से 20 मार्च तक अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...