back to top

एकेटीयू में ऑनलाइन होगी टीचिंग-लर्निंग

लखनऊ। शोध और नवाचारों को अनवरत रूप से जारी रखने के लिए एकेटीयू ने एक और सराहनीय कार्य किया है। एकेटीयू ने ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग के साथ शोध प्रगति आख्या भी ऑनलाइन प्राप्त करने का फैसला लिया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो विनय पाठक की अध्यक्षता में पीएचडी पाठ्यक्रम की आरडीसी की बैठकें आॅनलाइन माध्यम से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।

डीन पीजी प्रो एमके दत्ता ने बताया कि 2018 और 2019 सत्र के शोधार्थी ईआरपी पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रगति रिपोर्ट के फार्मेट के माध्यम से रिपोर्ट सब्मिट करेंगे साथ ही अन्य सत्रों के शोधार्थी एक पीपीटी में ऑनलाइन प्रगति रिपोर्ट को सब्मिट करेंगे आॅनलाइन प्राप्त सभी रिपोर्टों का मूल्यांकन आरडीसी के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगो साथ ही ऑनलाइन कांफ्रेसिंग के माध्यम से शोधथियों को प्रगति आख्या प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन शोधार्थियों द्वारा थीसिस जमा की गयी थीं उनकी थीसिस रिपोर्ट आ जाने के बाद ऑनलाइन कांफ्रेसिंग के माध्यम से उनकी मौखिक परीक्षा का आयोजन भी करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन शोधार्थियों को आरडीसी द्वारा थीसिस जमा करने की अनुमति प्रदान की जा चुकी है वह ऑनलाइन अपनी थीसिस जमा कर सकते है।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जारी लॉकडाउन के दृष्टिगत आॅनलाइन आरडीसी की बैठकें सम्पन्न करवाये जाने का निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...