back to top

पत्नी पर अश्लील फब्तियों से परेशान अध्यापक ने की आत्महत्या

बहराइच (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पत्नी के साथ कथित छेडख़ानी और अश्लील फब्तियों से परेशान एक अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैसरगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता, आत्महत्या के लिए उकसाने, जानमाल की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भदोही जिला निवासी नीरज कुमार चौबे (31) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे और उनकी पत्नी आकांक्षा मिश्रा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अपनी दो साल की बच्ची के साथ कैसरगंज कस्बे में किराए पर रहते थे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी कर रहे कुछ शिक्षक भी इसी इमारत में किराए पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अध्यापक नीरज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर स्वयं सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया था। सुसाइड नोट में उसने अपने तीन साथी शिक्षकों व एक शिक्षिका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...