back to top

अय्यर पर भारी पड़ा टेलर का शतक, पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

हैमिल्टन। रनों के अंबार के बीच खेले गए पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में रोस टेलर का शतक श्रेयस अय्यर के पहले शतक पर भारी पड़ा और इसके दम पर पहले वनडे में भारत को चार विकेट से हराकर न्यूजीलैंड टीम जीत की राह पर लौटी। जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य टेलर की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने आसान हो गया।

न्यूजीलैंड ने 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की जिसके शिल्पकार रहे टेलर 84 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद रहे । टी20 श्रृंखला में दो मैच सुपर ओवर में गंवाने वाली कीवी टीम ने 46वें ओवर में दो विकेट गंवा दिए तो लगा कि यह मैच भी उसी दिशा में जा रहा है लेकिन टेलर ने अकेले किला लड़ाते हुए जीत सुनिश्चित की। आस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट श्रृंखला और भारत से टी20 श्रृंखला में वाइटवाश झेलने वाली कीवी टीम को भारत की दिशाहीन गेंदबाजी का भी फायदा मिला। भारतीयों ने 29 अतिरिक्त रन दिए जिनमें 24 वाइड गेंदें यानी न सिर्फ 24 रन बल्कि चार ओवर फालतू दिए।

इससे पहले अय्यर के शतक, केएल राहुल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने चार विकेट पर 347 रन बनाए थे। बड़े लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरूआत धीमी लेकिन ठोस रही। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने 16वें ओवर में तोड़ा जब गुप्टिल (32) केदार जाधव को कैच देकर लौटे। अपना पहला मैच खेल रहे टाम ब्लंडेल (नौ) टिक नहीं सके। इसके बाद हालांकि टेलर और निकोल्स ने मिलकर टीम को संकट से निकाला। निकोल्स ने 82 गेंद में 11 चौकों की मदद से 78 रन बनाए।

वह 29वें ओवर में कोहली के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गए। टेलर को टाम लाथम के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। लाथम ने सिर्फ 48 गेंद में 69 रन बनाए जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। उनका विकेट गिरने के समय न्यूजीलैंड को 50 गेंद में 39 रन चाहिए थे। जिम्मी नीशाम को 46वें ओवर में मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कोलिन डि ग्रांडहोमे भी आउट हो गए। मिशेल सेंटनेर ने हालांकि 48वें ओवर में ठाकुर को चौका और छक्का लगाकर कोई उलटफेर नहीं होने दिया।

इससे पहले अय्यर ने अपने हुनर की बानगी एक बार फिर पेश करते हुए 107 गेंद में 103 रन बनाए जो वनडे क्रिकेट में उनका पहला शतक है । वहीं टी20 श्रृंखला में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे राहुल ने 64 गेंद में 88 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने 63 गेंद में 51 रन बनाए । अय्यर ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 136 रन जोड़े । भारत ने आखिरी दस ओवर में 96 रन बनाए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टाम ब्लंडेल ने कीवी टीम में पदार्पण किया जबकि भारत ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल को पहला वनडे खेलने का मौका दिया। साव और अग्रवाल ने भारत को तेज शुरूआत दी और पहले 50 रन 48 गेंद में बने। दोनों हालांकि पांच गेंद के भीतर अपने विकेट गंवा बैठे।

भारत का स्कोर इस समय दो विकेट पर 54 रन था। साव ने कोलिन डि ग्रांडहोमे की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया जबकि अग्रवाल ने टिम साउदी की गेंद पर प्वाइंट में ब्लंडेल को कैच दिया। इसके बाद कोहली और अय्यर ने बीच के ओवरों में संभलकर खेला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। भारत के 150 रन 28वें ओवर में पूरे हुए।

कोहली को ईश सोढी ने पवेलियन भेजा। इसके बावजूद भारत की रन गति कम नहीं हुई। राहुल ने अपनी पारी में छह छक्के और तीन चौके लगाए। भारत की पारी हालांकि अय्यर के नाम रही जिसने पहले 50 रन 66 गेंद में बनाने के बाद खुलकर खेला और 16वें वनडे में पहला शतक बनाया।

वह साउदी का शिकार बने लेकिन उनके आउट होने के बाद राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने भारत को 47वें ओवर में 300 रन के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने आखिरी 20 ओवर में 191 रन दे डाले। केदार जाधव 15 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने राहुल के साथ 27 गेंद में 55 रन जोड़े।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...