back to top

देश में कोविड मृत्यु दर घट कर एक फीसदी से नीचे लाने का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने गुरुवार को कहा कि देश में कोविड-19 से होने वाली मौत की दर फिलहाल, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम (1.64) फीसदी है और सरकार का लक्ष्य इस मृत्यु दर को घटा कर एक फीसदी से भी कम करने का है। कोरोना वायरस महामारी पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा कि भारत में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78 से 79 फीसदी है।

उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने की उच्च दर वाले गिने-चुने देशों में शामिल है। हर्षवर्द्धन ने कहा कि कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या भले अधिक हो लेकिन अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या 20 फीसदी से कम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या यूरोप के कई देशों की तुलना में कम है।

मंत्री ने कहा कि सरकार भारत में अमेरिका की तुलना में अधिक कोविड जांच करने पर विचार कर रही है। हर्षवर्द्धन ने कहा कि अगले साल के शुरू में कोरोना वायरस का टीका देश में तैयार हो जाने की उम्मीद है लेकिन तब तक लोगों के लिए मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी जैसी सावधानियों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में वृद्धि के बावजूद देश में मृत्यु दर का दुनिया के देशों की तुलना में कम होने का श्रेय जांच, संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखने, सुरक्षित दूरी जैसे उपायों को दिया जा सकता है।

उन्होने स्पेन और ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में भारत की तुलना में मृत्यु दर 11 फीसदी अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में मृत्यु दर घटा कर एक फीसदी से भी कम करने का लक्ष्य रखा है। हर्षवर्द्धन ने कहा 135 करोड़ की आबादी वाले देश में हम अब 11 लाख जांच कर रहे हैं तथा जांच के संदर्भ में अमेरिका के बाद हमारा दूसरा स्थान है। यह कोविड के खिलाफ लड़ाई में एकजुट और समन्वित प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया है।

टीके के विकास के संबंध में हर्षवर्द्धन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, आईसीएमआर और दवा कंपनियां मिल कर एक साथ इसकी कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं निजी तौर पर इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा भविष्य में टीका आ सकता है। स्थिति के प्रबंधन के लिए गहन योजना चलाई जा रही है।

सदन में इस दौरान ध्वनि प्रणाली में व्यवधान आने के कारण राज्यसभा सदस्यों ने कुछ सुनाई न देने की शिकायत की और मंत्री का जवाब बाधित हुआ। वह लोकसभा में आवंटित अपनी सीट से बोल रहे थे। कुछ मिनट के व्यवधान के बाद हर्षवर्द्धन ने कहा कि फिलहाल तीन टीका अभ्यर्थी हैं जो परीक्षण के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में हैं।

हर्षवर्द्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समूह इसका अध्ययन कर रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले साल के शुरू में हम देश में कोविड का टीका तैयार कर सकेंगे। इस सिलसिले में हम विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैश्विक संगठनों से सामंजस्य एवं समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन गिने चुने देशों में से एक है जो वायरस को अलग कर पाए हैं।

हर्षवर्द्धन ने कहा कि महामारी के देश में फैलने के बाद से ही केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ पूरे तालमेल के साथ काम कर रही है। इस अवधि में सभी निर्णय राज्य सरकारों को भरोसे में लेने के बाद किए गए। उन्होंने कहा मैं यह कहना चाहता हूं कि पिछले आठ माह में पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। लॉकडाउन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए हर्षवर्द्धन ने कहा कि इसने लोगों को महामारी से लड़ना सिखाया।

कोरोना योद्धाओं और उनके परिवार वालों की तारीफ करते हुए हर्षवर्द्धन ने कहा कि इन लोगों की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि कठिन आर्थिक स्थिति में भी प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 15,000 करोड़ रुपये, गरीबों के लिए पैकेज के तौर पर 1.7 लाख करोड़ रुपये और आत्मनिर्भर पहल के लिए 20 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए भी लोगों की मदद की गई।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...