back to top

तन्वी-वेन्नाला ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते

सोलो (इंडोनेशिया)। उभरती शटलर तन्वी शर्मा और वेन्नाला कलागोटला ने शनिवार को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के व्यक्तिगत मुकाबलों में कांस्य पदक जीत कर अपने शानदार अभियान का अंत किया। इस प्रतियोगिता में यह पहला अवसर है जबकि भारत की दो खिलाडि़यों ने व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीते। वेन्नाला ने चीन की लियू सी या के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 37 मिनट तक चले मैच में 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 15-20 से पिछड़ने के बाद तीन मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की उम्मीदें जगार्इं, लेकिन इसके बाद वह गलती कर बैठी जिसका फायदा उठाकर लियू ने सीधे गेम में मुकाबला अपने नाम कर लिया। एक अन्य मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा को चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त यिन यी किंग से 35 मिनट में 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। तन्वी ने पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में वापसी करते हुए 6-। की बढ़त बना ली। यिन ने हालांकि वापसी करते हुए स्कोर 8-8 से बराबर किया और फिर बढ़त बनाते हुए जीत हासिल कर ली। तन्वी के लिए यह एक और प्रभावशाली प्रदर्शन था। वह पिछले महीने यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थीं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...