back to top

नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है, अखिलेश यादव ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी से गाद निकालने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है। यादव ने यह भी कहा कि इस कवायद का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया, प्रयागराज महाकुम्भ में गंगा जी में ड्रेजर मशीन लगाने का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और जबरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी। उन्होंने कहा, ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...