back to top

निवार के बाद तमिलनाडु में आ सकता है एक और तूफान : मौसम विभाग

नई दिल्ली। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार के दस्तक देने के एक सप्ताह से कम समय के अंदर दक्षिणी राज्य में एक और तूफान के आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि यह तूफान दो दिसंबर को श्रीलंका के समुद्र तट को पार करेगा और इससे तमिलनाडु तथा केरल में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। पिछले सप्ताह बहुत भीषण चक्रवाती तूफान निवार तमिलनाडु के तट से टकराया था। राज्य में सुरक्षा उपायों के तहत करीब ढाई लाख लोगों को आश्रय शिविरों में ठहराया गया। तूफान से किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है।

आईएमडी ने संभावित तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में रेड-कलर कोडेड चेतावनी जारी की है और कहा है कि इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मछुआरों को एक दिसंबर की रात से दक्षिण पूर्व तथा पास के लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तथा दो दिसंबर से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल के तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि जो लोग समुद्र में गए हैं, उन्हें 30 नवंबर तक तटों पर लौटने की सलाह दी जाती है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। आईएमडी ने कहा, इसके अगले 24 घंटे में और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान का आकार भी ले सकता है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा, यह तीन दिसंबर की सुबह करीब के पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ सकता है और उसके बाद कोमोरिन क्षेत्र में पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...