back to top

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरबीआई अधिकारी होने का दावा कर लोगों से 5.65 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस गिरोह ने फर्जी साक्षात्कार और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए एक सुनियोजित रणनीति के जरिए विभिन्न राज्यों में कम से कम 23 लोगों को निशाना बनाया।

सीबी-सीआईडी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब कोयंबटूर के एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि इरिडियम व्यापार का कारोबारी बताकर कुछ लोगों ने उससे तीन करोड़ रुपये ठग लिये। पीड़ित को बताया गया था कि आरबीआई में कई करोड़ रुपये जमा हैं, जिन्हें 10 लाख रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान पर जारी कर दिया जाएगा। प्रारंभिक भुगतान के बाद, पीड़ित को नयी दिल्ली ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात उन व्यक्तियों से हुई जिन्होंने आरबीआई के विदेशी मुद्रा विभाग का अधिकारी होने का दावा किया। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी आरबीआई पहचान पत्र पहनकर पीड़ित का आधिकारिक साक्षात्कार लिया, जिसमें बायोमेटिक फिंगरप्रिंट भी लिए गए ताकि पीड़ित को विश्वास दिलाया जा सके।


उन्होंने आरबीआई के नाम और प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करते हुए क्रेडिट सलाह और डिस्पैच आॅर्डर जैसे जाली दस्तावेज भी जारी किए। बाद में, रकम के शीघ्र भुगतान के लिए भुगतान विभिन्न बहाने बनाकर पीडÞित से अतिरिक्त धनराशि ली गई। पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया है कि कृष्णागिरि सीबी-सीआईडी इकाई में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, प्रतिरूपण और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि नौ और 10 फरवरी को 25 पुलिसकर्मियों वाली छह विशेष टीम ने विभिन्न राज्यों की पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बिहार के सोनू कुमार दुबे, आशीष कुमार और गोपाल शेखर, तेलंगाना के जॉर्ज थॉमस, झारखंड के गुलशन दराद और कर्नाटक के श्रीनिवासन के रूप में हुई है। सीबी-सीआईडी ने ऐसे अन्य पीड़ितों को, जो इस तरह के जालसाजों के शिकार हो चुके हैं, विभाग में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। इरिडियम से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में जालसाज निवेशकों को दुर्लभ वस्तु इरिडियम-तांबा के व्यापार पर भारी मुनाफे का वादा करके लुभाते हैं।

RELATED ARTICLES

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...

मुख्तार अंसारी के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या, देवा रोड पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल...

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...