back to top

इस समय टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहीं मिताली, खुद बताई वजह

नई दिल्ली: भारत की अनुभवी महिला बल्लेबाज मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी 20 श्रृंखला के लिए खुद को उपलब्ध रखा है लेकिन अगले साल के विश्व कप से पहले युवाओं पर ध्यान देने के कारण हो सकता है कि चयनकर्ता उन्हें नहीं चुनें। पांच मैचों की श्रृंखला 24 सितंबर से शुरू होगी जबकि टी 20 विश्व कप अगले साल फरवरी मार्च में आस्ट्रेलिया में होगा। मिताली अभी वनडे कप्तान हैं और 2021 में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्घ हैं लेकिन यह 36 वर्षीय खिलाड़ी टी 20 एकादश में पहली पसंद नहीं हैं। मिताली से जब सबसे छोटे प्रारूप के लिए योजनाओं के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, मैं निश्चित तौर पर अगले महीने की टी20 श्रृंखला के लिए उपलब्ध हूं लेकिन अभी मैं वास्तव में टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं आम तौर पर श्रृंखला दर श्रृंखला आगे बढऩा पसंद करती हूं।

 

चयनकर्ताओं की मुंबई में पांच सितंबर को बैठक होगी जिसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम का चयन किया जाएगा। यह श्रृंखला सूरत में होगी जबकि इसके बाद तीन वनडे वड़ोदरा में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, मिताली महान खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अपने टी20 करियर के बारे में जल्द फैसला करने की जरूरत है। टी20 विश्व कप छह महीने बाद होना है और चयनकर्ताओं को कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। इसके लिए उन्हें मिताली की योजनाओं के बारे में जानना होगा। वह अब अंतिम एकादश में पहली पसंद भी नहीं रही। माना जा रहा है कि चयनकर्ता टीम चयन से पहले मिताली की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनसे बात करेंगे।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...