back to top

T20 World Cup : साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचा, चोकर्स का दाग हटा, आइये जानें क्या रहा इतिहास

नयी दिल्ली। विश्व कप नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका का दिल बार बार टूटता आया है। उसकी दास्तां शेक्सपियर की किसी ट्रेजेडी की तरह ही रही जिसमें सुखांत का बस इंतजार ही रहता था। आलम यह था कि दक्षिण अफ्रीका को दबाव के आगे घुटने टेकने वाले चोकर्स कहा जाने लगा लेकिन एक मैच ने दास्तां बदल दी, वक्त बदल दिया और जज्बात बदल दिये। अफगानिस्तान को तारोबा में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में नौ विकेट से हराकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका टीम फाइनल में पहुंची तो न जाने कितने सालों के जख्मों पर मरहम लग गया।

दक्षिण अफ्रीका के आईसीसी टूर्नामेंटों में निराशाजनक अतीत की बानगी इस प्रकार है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल : दबाव के आगे घुटने नहीं टेके लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। रंगभेद के कारण बाईस साल का निष्कासन झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और चुस्त फील्डर थे। लेकिन सेमीफाइनल में बारिश आई और उसे सात गेंद से 22 रन की बजाय अब एक गेंद में 22 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 1996 विश्व कप क्वार्टर फाइनल : सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद हैंसी क्रोन्ये की टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा था लेकिन ब्रायन लारा की जबर्दस्त बल्लेबाजी के बाद रोजर हार्पर और जिम्मी एडम्स की फिरकी के जाल में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फंसते चले गए और 19 रन से हार गए।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 विश्व कप सेमीफाइनल : दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का सबसे निराशाजनक मैच। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे लांस क्लूसनर को जिसने ट्रेजेडी किंग बना दिया। जीत के लिये 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में नौ रन बनाने थे। आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी। क्लूसनर ने पहली दो गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर एलेन डोनाल्ड रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया। सुपर सिक्स चरण में जीत दर्ज करने के कारण आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 विश्व कप सेमीफाइनल : पहले बल्लेबाजी का दक्षिण अफ्रीका का फैसला गलत साबित हुआ। ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स , जाक कैलिस, एबी डिविलियर्स और मार्क बाउचर जैसे धुरंधर 149 के स्कोर पर आउट हो गए। आस्ट्रेलिया ने 20 ओवर बाकी रहते मैच जीता।

पाकिस्तान के खिलाफ 2009 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। लेकिन शाहिद अफरीदी की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम 150 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 वनडे विश्व कप क्वार्टर फाइनल : एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसी, ग्रीम स्मिथ, जाक कैलिस और जेपी डुमिनी जैसे दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ 222 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाये। एक समय 25 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बनाने के बाद अगले सात विकेट 64 रन पर गंवा दिये।

इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल : दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 80 रन था जिसके बाद डेविड मिलर और रोरी क्लेनवेल्ट ने इसे 175 रन तक पहुंचाया। जोनाथन ट्रॉट के नाबाद 82 रन की मदद से इंग्लैंड ने 12 ओवर और सात विकेट बाकी रहते जीत दर्ज की।

भारत के खिलाफ 2014 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल : भारतीय टीम ने एक ईकाई के रूप में शानदार प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को हराया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल : दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों की सुनहरी पीढी। हर विभाग में उत्तम लेकिन फिर सेमीफाइनल हारे। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में हराकर फिर दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ा।

नीदरलैंड के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप सुपर 12 : सेमीफाइनल से एक जीत दूर दक्षिण अफ्रीकी टीम को नीदरलैंड ने 13 रन से हराकर उलटफेर कर दिया था।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल : लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंतिम चार के अहम मुकाबले में एक बार फिर चोकर साबित हुई दक्षिण अफ्रीका टीम।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...