back to top

T20 वर्ल्ड कप को मिली आतंकवादी धमकी, त्रिनिदाद के पीएम ने किया खुलासा

पोर्ट आफ स्पेन। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप को आतंकवादी धमकी मिली है। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोले ने इसका खुलासा किया जबकि आईसीसी ने कहा है कि एक जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिये व्यापक और मजबूत योजना बनाई गई है। एक जून से होने वाले टी20 विश्व कप में भारत समेत 20 टीमें भाग ले रही हैं। मीडिया रपटों के अनुसार धमकी वेस्टइंडीज को मिली है। वेस्टइंडीज में प्रारंभिक दौर के कुछ मैचों के अलावा पूरा सुपर आठ चरण, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा।

रोले ने त्रिनिदाद डेली एक्सप्रेस से कहा, यह दुर्भाज्ञ की बात है कि 21वीं सदी में भी दुनिया में आतंकवाद का खतरा अलग अलग रूपों में बना हुआ है। उन्होंने किसी संगठन का नाम नहीं लिया लेकिन रपटों में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट ने अपने चैनल के जरिये यह धमकी दी है। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, टूर्नामेंट में हर किसी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके लिये व्यापक तथा मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है। इसने कहा, हम मेजबान देश के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये जा रहे हैं।

रोले ने कहा, किसी भी जोखिम से निपटने के लिये स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर हम मुस्तैद हैं। हम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तरों पर कई खतरों के प्रति सतर्क रहे हैं और अकेले या साथ में हमारी खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशों और स्थानों पर आबादी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में सभी छह आयोजन स्थलों की पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी निगरानी रखी जायेगी ताकि सुरक्षा में कोई सेंध नहीं मार सके।

वेस्टइंडीज में विश्व कप मैच एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जायेंगे। अमेरिका में मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टैक्सास में होंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि विश्व कप की फुलप्रूफ सुरक्षा के पूरे उपाय किये जा रहे हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने क्रिकबज से कहा, हम अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और टूर्नामेंट की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम सभी हितधारकों को टी20 विश्व कप की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करना चाहते हैं। हमने व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना बनाई है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...