सीरिया: युद्ध में 3 लाख 70 हजार से अधिक लोग मारे गए, 21, 000 बच्चे भी शामिल

बेरूत। सीरिया में आठ साल से जारी युद्ध में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक लाख 12 हजार नागरिक शामिल हैं। युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संस्था के मुताबिक मृतकों में 21,000 बच्चे तथा 13,000 महिलाएं शामिल हैं।

संस्था का पूरे सीरिया में सूत्रों का एक नेटवर्क है

संस्था का पूरे सीरिया में सूत्रों का एक नेटवर्क है। सीरिया में 15 मार्च 2011 में दरआ शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद संघर्ष भड़क गया था। धीरे-धीरे यह संघर्ष पूरे सीरिया में फैल गया तथा सरकार ने इसे हिंसक रूप से दबा दिया। इसके बाद सीरिया में विदेशी शक्तियों के बीच सशस्त्र संघर्ष शुरू हो गया था। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संस्था ने पिछले साल सितंबर में मृतकों की संख्या 3 लाख 60 हजार से ज्यादा बताई थी। संस्था ने कहा कि ताजा आंकड़ों में मारे गए सीरिया के 1,25,000 से ज्यादा सरकारी सैनिकों तथा सरकार समर्थक लड़ाकों की संख्या भी जोड़ी गई है। आंकडा़ें के मुताबिक युद्घ में विद्रोहियों तथा कुर्द लड़ाकों समेत 67,000 अन्य लड़ाके मारे गए।

RELATED ARTICLES

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तपिश और उमस से जीना मुहाल

बदायूं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त शीतल पेय पदार्थों का सहारा बदायूं। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा...

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस के रिसाव से मची भगदड़, एक की मौत

एक मरीज की मृत्यु हो गई शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के पीछे लगे प्लांट से रविवार शाम ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा,...

Latest Articles