back to top

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ। वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को शुक्रवार को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा, स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

यह घोषणा शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय में की। 55 वर्षीय सिंह का कार्यकाल तीन साल का होगा। उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी क्योंकि पूर्व अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया गया था।

पिछड़े वर्ग से संबंध रखने वाले सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश के प्रभारी बनाए गए थे जहां भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं। वर्तमान में उप्र विधानसभा के सदस्य सिंह 1986 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुए थे। वह अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं।

वह 2004 से 2014 तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। अध्यक्ष बनने के बाद सिंह को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सिंह के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में 12 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...