back to top

सुशांत सिंह मामला: एनसीबी की रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन भी आठ घंटे तक पूछताछ

मुम्बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंची थीं और शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं।

रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनसीबी ने कहा वह रिया से पूछताछ करना चाहती है और उनका सामना उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी कार्यालय में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पूछताछ के लिए मुंबई के बल्लार्ड पियर में पहुंची।

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का करते थे सेवन

रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे। एजेंसी ने इस बीच अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कैजान इब्राहिम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजान को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था। एनसीबी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...