back to top

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई।
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में चोट के कारण इंपैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किया गया और इसमें कोई गैर जरूरी कहानी बनाने की जरूरत नहीं है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने फील्डिंग नहीं की और आठ गेंद में 16 रन बनाये। मुंबई ने केकेआर को छह विकेट से हराया। मैच के बाद जयवर्धने से पूछा गया कि पिछले सत्र में भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बाद क्या अब सूर्यकुमार यादव को इंपैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा, इस पर उन्होंने कहा ,उम्मीद है कि कोई अवांछित कहानी नहीं बनाई जायेगी।

टीम खुश है। उसे अतिरिक्त ब्रेक दिया गया था जो वह चाहता था। उन्होंने कहा ,उसे मामूली सी जकड़न है और वह फील्डिंग वगैरह कर रहा था। मुझे पता है कि अगले मैच में पांच दिन का समय है तो उसे अतिरिक्त समय देना चाहता था। वह तीन चार ओवर फील्डिंग के लिये तत्पर था लेकिन मैने मना किया। जयवर्धने ने कहा ,इसलिये प्लीज कोई कहानियां मत बनाइये। मैने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया था। ये काफी अनमोल खिलाड़ी हैं और ये फैसले सोच समझकर लिये जाते हैं।

उन्होंने खुशी जताई कि आखिरकार मुंबई इंडियंस ने पहला मैच हारने का सिलसिला तोड़ा। रोहित (78) और रियान रिकेलटन (81) की पारियों के दम पर मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। कोच ने कहा ,यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था। मुझे लगा कि 220 रन का स्कोर ज्यादा था और हमने 20 रन फालतू दिये लेकिन जिस तरह से रोहित और रियान ने बल्लेबाजी की, देखकर बहुत अच्छा लगा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...