back to top

उच्चतम न्यायालय याचिकाएं दायर करने के वैधानिक समय सीमा में दी गई छूट वापस लेगा

नयी दिल्ली।  महामारी की स्थिति में सुधार का संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को टिप्पणी की कि वह 27 अप्रैल का अपना आदेश वापस लेगा जिसमें उसने याचिका दायर करने के लिए वैधानिक समय सीमा में छूट दी गयी थी। कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने 27 अप्रैल 2021 को चुनाव याचिकाओं सहित याचिकाएं दायर करने के लिए वैधानिक समय सीमा में छूट दी थी। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि स्वत: संज्ञान लेकर समय सीमा विस्तार को एक अक्टूबर से वापस लिया जा रहा है और इसके बाद अदालतों में मुकदमा दायर करने के लिए 90 दिनों की सामान्य समय सीमा एक बार फिर लागू हो जाएगी। पीठ ने आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा, हम आदेश पारित करेंगे।

पीठ ने इस तर्क को निराशावादी करार दिया कि समय सीमा विस्तार को इस वर्ष के अंत तक लागू रखा जाए क्योंकि देश में कोविड-19 के तीसरे लहर की आशंका है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, आप निराशावादी हैं। कृपया तीसरी लहर को आमंत्रित मत कीजिए। अटॉर्नी जनरल के. के वेणुगोपाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति में सुधार आया है और वर्तमान में देश में कहीं भी निरूद्ध क्षेत्र नहीं है और इसलिए समय सीमा में छूट को वापस लिया जा सकता है। पीठ ने कहा कि छूट की अवधि सितंबर के अंत तक जारी रहेगी और कहा कि वह स्वत: संज्ञान वाले मामले का निस्तारण करेगी जिसे पिछले वर्ष महामारी के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए लागू किया गया था।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...