back to top

कोविड-रोधी टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति बनाएं : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति तैयार करने का केंद्र सरकार को मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।

न्यायमूर्ति नाथ ने फैसला सुनाते हुए कहा,टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभाव के वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए, अदालत द्वारा नियुक्त किसी अलग विशेषज्ञ निकाय की आवश्यकता नहीं है। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका यह निर्णय किसी व्यक्ति को कानून में उपलब्ध अन्य उपायों का सहारा लेने से रोकता नहीं है।

पीठ ने कहा कि इसी तरह, दोष निर्धारण के बैगर मुआवजा देने की नीति तैयार करना, भारत सरकार या किसी अन्य प्राधिकरण की ओर से किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या गलती को स्वीकार करना नहीं माना जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने उन याचिकाओं पर यह व्यवस्था दी, जिनमें से एक में आरोप लगाया गया था कि 2021 में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने के बाद दो महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। याचिका में यह भी दावा किया गया कि टीकाकरण के बाद दोनों को गंभीर दुष्प्रभाव प्रभाव झेलने पड़े।

RELATED ARTICLES

बैंक ऑफ इंडिया की मेगा समझौता अभियान का आयोजन 16 मार्च से

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया 16 से 20 मार्च 2026 तक मेगा समझौता अभियान का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत देश भर में स्थित...

गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत

हरियाणा। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे...

टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहराने वाली भारतीय पुरुष टीम के लिए खजाना...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...