back to top

सुप्रीम कोर्ट ने EVM की कार्यप्रणाली के संबंध में निर्वाचन आयोग से माँगा स्पष्टीकरण

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली के कुछ खास पहलुओं पर बुधवार को निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण मांगा साथ ही निर्वाचन आयोग के एक शीर्ष अधिकारी को अपराह्न दो बजे तलब किया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि उसे कुछ पहलुओं पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है क्योंकि ईवीएम पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) के बारे में निर्वाचन आयोग ने जो उत्तर दिए हैं उनमें कुछ भ्रम है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों का पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ पुन: पूर्ण सत्यापन करने संबंधी अनुरोध वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। पीठ ने निर्वाचन आयोग की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एश्वर्या भाटी से कहा, हम गलत साबित नहीं होना चाहते बल्कि अपने निष्कर्षों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते हैं और इसलिए हमने स्पष्टीकरण मांगने का सोचा।

पीठ ने भाटी को वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास को अपराह्न दो बजे बुलाने के लिए कहा। व्यास ने इससे पहले ईवीएम की कार्यप्रणाली पर अदालत में एक प्रस्तुति दी थी। इसमें ईवीएम के भंडारण, ईवीएम की नियंत्रण इकाई में माइक्रोचिप और अन्य पहलुओं से संबंधित कुछ बिंदुओं पर बात की गई थी जिनके संबंध में अदालत ने स्पष्टीकरण मांगा था। वीवीपीएटी एक स्वतंत्र वोट सत्यापन प्रणाली है जिसके जरिए मतदाता यह जान सकते हैं कि उनका वोट उसी व्यक्ति को गया है या नहीं जिन्हें उन्होंने वोट दिया है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...