back to top

कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं का करें सहयोग : सोनिया गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को देशवासियों एवं सेवाकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में जुटे योद्धाओं का सहयोग करें क्योंकि इस लड़ाई में एकजुट खड़े रहने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले जारी वीडियो संदेश में सोनिया ने लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं आशा करती हूं कि आप सभी बंद का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे। आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया, अपने-अपने घरों में रहें। समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें।

बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वह भी मास्क पहनकर अथवा चुन्नी या गमछा बांधकर। आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें। उन्होंने कहा, आज कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने में आप सभी के इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। सोनिया ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा, हम इस मुश्किल समय में आपके परिजनोंअ पति-पत्नी-बच्चोंअ माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।

जोखिम होने के बावजूद भी उनके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं। उन्हें धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा, कई जगहों पर चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही है, ये बहुत गलत है क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है। हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...