back to top

अखिलेश यादव से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, कहा-9 साल पहले मुंबई में हुई थी दोस्ती

लखनऊ। जाने-माने अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। रजनीकांत ने इससे एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में 72 वर्षीय रजनीकांत ने कहा, नौ साल पहले मैं मुंबई में एक समारोह में अखिलेश (यादव) से मिला था। तब से हमारी दोस्ती जारी है और हम फोन पर बात करते हैं।

अभिनेता ने कहा, मैं पांच साल पहले यहां एक शूटिंग के लिए आया था। उस समय अखिलेश (यहां) नहीं थे और मैं उनसे नहीं मिल सका था। वह अभी यहां हैं और मैंने उनसे मुलाकात की।

उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही।
वहीं, यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिने अभिनेता के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह रजनीकांत के साथ गले मिल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम नौ साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।

सिनेमाघरों में 10 अगस्त को रिलीज हुई अपनी फिल्म जेलर के प्रचार के सिलसिले में शुक्रवार को रजनीकांत लखनऊ पहुंचे। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पहले शनिवार दोपहर में उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ यहां शहीद पथ स्थित एक मॉल में अपनी फिल्म जेलर देखी।

यह खबर भी पढ़े— मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, केस दर्ज 

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...