सुमन जैन को मिला तीज क्वीन का ताज

जैन महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

लखनऊ। डालीगंज जैन महिला मंडल की ओर से गुरुवार को इन्दिरा नगर स्थित आइस एंड प्राइस होटल मे तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। महिलाओं द्वारा क ई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गये।
इस रंगारंग कार्यक्रम में डालीगंज क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाएं अंजू जैन, छाया जैन, रिया जैन, अभिलाषा जैन, मीना जैन, पल्लवी जैन सहित अन्य महिलाओं नै उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मीनू जैन, प्रियंका जैन और अभिलाषा जैन द्वारा विशेष समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। मनीष जी द्वारा संचालन किया गया। जिसमें रोचक गेम्स, हाउजी, महिलाओं की रैंप वॉक तथा कैटलॉग प्रेजेंटेशन जैसे आकर्षक आयोजन भी हुए।
इस अवसर पर तीज क्वीन सुमन जैन बनी। डांस मे मीनू जैन और प्रियंका जैन को पुरस्कार मिला। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे सपना जैन, सुनीता जैन, प्रियंका जैन, बीना जैन, रागिनी जैन ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

द्वापर के युग के अजेय योद्धा सात्यकि की कहानी दुनिया के सामने आयी

दुष्यंत प्रताप सिंह की पौराणिक कृति सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा का विमोचनलखनऊ। बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक एवं लेखक दुष्यंत प्रताप सिंह की पौराणिक...

लखनऊ के सामाजिक जीवन की शान थे गोपाल जी : उदय प्रताप सिंह

वरिष्ठ साहित्यकार व व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी का निधनलखनऊ। पत्नी निशा चतुर्वेदी के निधन को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि बृहस्पतिवार देर...

1857 की गदर पर आधारित होगा बेगम हजरत महल उर्दू ड्रामा

कलाकारों की मौजूदगी में हुआ पोस्टर लांच30 जुलाई को संत गाडगे प्रेक्षागृह मंचित होगा नाटक लखनऊ। अवध की मिट्टी में पैदा हुई एक शेरनी बेगम...