back to top

सुल्तानपुर : मामूली विवाद में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वारकर मौसरे भाई मार डाला

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार क्षेत्र में रविवार सुबह कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने मौसेरे भाई की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में रजनू नामक व्यक्ति सुबह-सुबह कुल्हाड़ी लेकर इलाके में घूम रहा था तभी उसकी मौसी के बेटे गुलफाम (38) ने उसे टोका। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान तैश में आये रजनू ने गुलफाम के चेहरे पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद रजनू ने भागने की कोशिश लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनू का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था, वह पहले भी देवरिया जिले में पुलिस टीम पर हमले में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...