back to top

सुभाषवादी और लोहियावादी एक हों : शिवपाल यादव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सुभाष जयंती के अवसर पर 17 से 23 जनवरी तक मनाएगी सुभाष सप्ताह। सुभाष सप्ताह की शुरुआत फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव व संसदीय मामलों के विशेषज्ञ देवब्रत विश्वास एवं शिवपाल सिंह यादव ने ’स्वातंत्र्यवीर सुभाष’ का विमोचन करते हुए किया। पुस्तक के लेखक नेताजी सुभाष के सहयोगी रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही बाबा भारद्वाज हैं और इसका संपादन बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने किया है। इस अवसर पर ’सुभाष की प्रासंगिकता’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए देवब्रत विश्वास ने कहा कि नेताजी बोस आज अपने जीवन काल से भी अधिक प्रासंगिक हैं। सुभाष दा ने राष्ट्रीय एकता के लिए जो सूत्र व सिद्धांत दिए थे उन पर चलना होगा। सुभाष चंद्र बोष ने राष्ट्रवाद को कभी हिंदू, मुस्लिम, सिख जैसे धार्मिक व दूसरी अस्मिताओं के खांचो में नहीं बांटा। उनका नाम लेकर कुछ लोग राष्ट्रवाद की आड़ में भारतीय जनमानस में जहर घोल रहे हैं।

सुभाष का भारतीय जनमानस पर जो प्रभाव 19 वीं सदी के प्रारम्भ में था, वही आज भी है। सुभाष दा जितने बड़े क्रांतिकारी व संगठक थे, उतने ही बड़े लेखक व चिंतक भी थे। उनके चिंतन पर अपेक्षाकृत कम चर्चा हुई है । यह काम हमारी पीढ़ी के सुभाषवादियों व समाजवादियों को पूरी प्रतिबद्धता से करना होगा ताकि नई पीढ़ी नेताजी के चिंतन व चिंताओं से अवगत हो सके। विभाजनकारी और संकुचित सांप्रदायिकता से हम सुभाष के रास्ते पर चलकर ही लड़ सकते हैं। गांधी सुभाष लोहिया की साझा विरासत ही देश को समावेशी व सतत विकास दे सकती है।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सुभाष बाबू एक प्रतिबद्ध व प्रगतिशील समाजवादी थे। उन्होंने भारत में शोषण विहीन समतामूलक समाजवादी समाज की स्थापना का सपना देखा था। सुभाष दा और लोहिया जी में काफी समानताएं थीं। नेताजी ने आजाद हिंद फौज तो लोहिया ने 42 आजाद दस्ता बना कर आजादी की लड़ाई संगठित रूप में लड़ी थी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस व लोहिया जी एकमत थे कि भारत की सभी राष्ट्रीय समस्याओं को समाजवादी आधार पर ही प्रभावशाली ढंग से सुलझाया जा सकता है। नेताजी ने हरिपुरा अधिवेशन में समाजवाद की खुली पैरवी की थी। नेताजी व लोहिया जी के लगाव एवं वैचारिक साम्य पर प्रसपा सप्ताह भर बहस चलाएगी। 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सुभाष सप्ताह का समापन प्रसपा शिविर कार्यालय में होगा।

बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि बौद्धिक सभा 19 फरवरी 1938 को हरिपुरा में दिए गए नेताजी के ऐतिहासिक उद्बोधन की 123 हजार प्रतियां उनके 123 जन्मदिन के अवसर पर बंटवाएगी। सुभाष व लोहिया के जीवन-दर्शन से पता चलता है कि भारतीय संदर्भ में राष्ट्रवाद व समाजवाद एक-दूसरे के प्रतिपूरक और पर्याय हैं। जिन लोगों ने राष्ट्रवाद और समाजवाद को नहीं पढ़ा, नेताजी व लोहिया का नहीं पढ़ा, वही लोग राष्ट्रवाद व समाजवाद को लेकर भ्रम फैलाते हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...