back to top

दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम को छात्रों ने देखा

लविवि के सभी छात्रावासों में हुआ प्रसारण

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया 100 अनुवादित पुस्तकों का विमोचन, 17 पुस्तकें लविवि की

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसका सजीव प्रसारण लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों की छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर मोदी ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवादित 100 पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें 17 पुस्तकें लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यापकों द्वारा लिखी गई थीं। मूलत: यें पुस्तकें अंग्रेजी में थीं जिसका अनुवाद एआईसीटीई द्वारा विकसित किए गये अनुवादिनी सॉफ्टवेर की मदद से की गयी।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के मार्गदर्शन में विगत 8-9 जुलाई को आयोजित शिक्षा मंथन कार्यक्रम में एक विशेष सत्र अनुवादिनी सॉफ्टवेर पर आधारित था जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों प्रो अलका मिश्रा तथा प्रो आरपी सिंह को विश्वविद्यालय द्वारा भागीदारी के लिए नामित किया गया था। इन प्रकाशित 17 पुस्तकों का अनुवाद पुस्तक लेखकों द्वारा कुलपति प्रो आलोक कुमार राय के मार्गदर्शन में किया गया। यह अनुवादित पुस्तकें जन्तु विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन शास्त्र, अंग्रेजी, मानव विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास, कम्प्यूटर साइंस, वूमेन स्टडीज, मनोविज्ञान, लाइब्रेरी साइंस , योगा विषयों की हैं। इन पुस्तकों से ना केवल हिन्दी भाषीय छात्र-छात्राओं को लाभ होगा अपितु उनमें मातृ भाषा के प्रति गौरव की भी अनुभूति होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...