back to top

श्रमिक संगठनों की हड़ताल से मध्यप्रदेश की 8,700 बैंक शाखाओं में काम-काज ठप

इंदौर । देश के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से बुधवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान मध्यप्रदेश में करीब 8,700 बैंक शाखाओं में काम-काज ठप रहा और इससे अलग-अलग बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुर्इं। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के अध्यक्ष मोहनकृष्ण शुक्ला ने बताया, सूबे की लगभग 8,700 बैंक शाखाओं के करीब 40,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।

इनमें 11 सरकारी बैंक और कुछ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल से इन बैंक शाखाओं में धन जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य नियमित कार्य प्रभावित हुए। शुक्ला ने मांग की कि सरकारी बैंक के निजीकरण और विनिवेश की प्रक्रिया बंद की जानी चाहिए और बैंक कर्मचारियों के बड़ी संख्या में खाली पदों पर तुरंत भर्ती की जानी चाहिए।

इस बीच, सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में हड़ताल के दौरान जन-जीवन सामान्य रहा। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आम दिनों की तरह ही नजर आई और अधिकांश आवश्यक सेवाओं पर कोई भी असर नहीं देखा गया। श्रमिक संगठनों की मांगों में चार नयी श्रम संहिताओं को खत्म करना, ठेका प्रणाली समाप्त करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण बंद करना और न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 26,000 रुपये प्रति माह करना शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

बलिया में चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...