लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी पांच से सात मार्च तक श्रीराधा माधव रसामृत कथा वृंदावन की साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) के मुखार बिन्द से दयाल बाग में होगी। 8 मार्च को महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता नितिश भारद्वाज द्वारा अभिनीत महानाट्य चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। डॉ आशीष गौतम ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन विगत 30 वर्षों से समाज के जरूरतमन्द, गरीब, कुष्ठ रोगियों को सहयोग से कर रहा है।
वर्चुअल स्मृति गोष्ठी में अमृतलाल नागर को भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ। प्रख्यात साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर संचित स्मृति न्यास द्वारा वर्चुअल स्मृति गोष्ठी आयोजित की गई। प्रो. ऋचा नागर ने ह्यअत्र कुशलं तत्रास्तुह्ण के माध्यम से नागर जी और रामविलास शर्मा की निष्कलुष, आजीवन मैत्री का उल्लेख किया। अमेरिका से जुड़ीं डॉ. दीक्षा नागर ने दादा जी की सृजन-प्रक्रिया तथा उनके बालसखा ज्ञानचंद जैन के सहयोग को स्मरण किया। मुम्बई से मोहित कुमार, लखनऊ से नरेंद्र वर्मा, श्रीमती नमिता ने नागर परिवार की साहित्यिक विरासत और संस्कारों को प्रेरणास्रोत बताया। अंत में सभी ने नागर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।





