back to top

कुत्ते को पीट रहे पति को रोका तो पत्नी और दो बच्चों को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान    

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पालतू कुत्ते को लेकर हुए झगड़े के बाद 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर तलवार से हमलाकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर इलाके के एक घर में हुई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, दिलीप पवार ने शनिवार रात करीब एक बजे अपने पालतू कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गंगा (40), उनके बेटे योगेन्द्र (14) और बेटी नेहा (17) ने हस्तक्षेप किया और पवार से पालतू जानवर को अकेला छोड़ने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा, इसके बाद गुस्से में आकर पवार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। उनके अन्य दो बच्चे जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गए।

कुछ देर बाद पवार ने किसी धारदार हथियार से कथित तौर पर खुद पर वार कर अपने घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच के अनुसार, पवार शराब पीने का आदी था। अभी हम विश्वास के साथ यह नहीं कह सकते कि जब उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की तब वह नशे में था या नहीं। मामले में जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से आरोपी के पास कोई नौकरी नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि उसके पास एक मालवाहक वाहन था जिससे वह अपनी जीविका चलाता था, लेकिन उसने कुछ समय पहले इसे बेच दिया।

यह भी पढ़े— ओएमजी-2 100 करोड़ के क्लब में शामिल, 10 दिन में छुआ आंकड़ा  

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...