back to top

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार बाद में फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़का

मुंबई। Share Market Today: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक प्रतिशत उछलकर 74,308.59 पर खुला। एनएसई निफ्टी 154 अंक चढ़कर 22,491.30 पर पहुंच गया।

हालांकि, दोनों सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 305.25 अंक गिरकर 73,424.98 पर तो निफ्टी 86.05 अंक टूटकर 22,251.25 पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 69.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंकों की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 254.65 अंकों की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...