लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित नरही के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार दोपहर छोटे सिलेंडर में खाना बनाते वक्त आग लग गई। सिलेंडर में आग देख वहां मौजूद एक छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्रा समेत दोनों को बाहर निकाला गया। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतनी तेज था कि रसाई घर का दरवाजा और खिड़की उखड़ गए। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
बताया जा रहा है कि उक्त हास्टल में 18 छाताएं थी जिसमें से एक छात्रा बाथरूम में थी। इस चार मंजिला निवासी वकार के घर में गर्ल्स हॉस्टल चलाते हैं। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर उनकी किराना स्टोर की दुकान है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो लड़कियां घर में आग लगने की बात कहते हुए तेजी से नीचे की तरफ भागी। लोग कुछ समझते इससे पहले ही तेज ब्लास्ट हो गया। चीखपुकार के बीच आसपास के लोग बाहर निकल आए। धमाका इतनी तेज किचन का दरवाजा, खिड़की और हॉस्टल में लगे कांच टूट गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान हॉस्टल में मौजूद आकांक्षा और संजना समय रहते बाहर आ गईं। वहीं अन्य छात्राएं कोचिंग और कॉलेज गई हुई थीं। वसीम के मुताबिक समय रहते आग का पता चलने से दोनों छात्राएं बच गई। घटना के वक्त एक छात्रा बाथरूम में थी। जिससे उसकी सहेली ने बाहर निकलने में मदद की। बताया जा रहा है कि किचन में रखे सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट हुआ है। श्रावस्ती निवासी आकांक्षा मौर्या इसी साल नीट परीक्षा की तैयारी करने के लिए लखनऊ आई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर को वह किचन में खाना बना रही थी। गैस पर दाल चढ़ाने के बाद वॉशरूम चली गई। थोड़ी देर संजना ने शोर मचाया। किसी तरह हम लोगों ने नीच उतरकर जान बचाई। तभी जोरदार धमाका हुआ, लगा कि कहीं बम फूटा है।
हॉस्टल में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम
हजरतगंज एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया कि मकान के तीसरे मंजिल पर धमाका हुआ था। चार मंजिल में किसकी परमीशन पर चल रहा था इसकी जांच कराई जाएगी। फायर फाइटिंग सिस्टम थे, लेकिन लोगों को चलाना नहीं आता था। आग को लेकर एनओसी के विषय में भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।