back to top

लोकसभा चुनाव को लेकर 25 से कांग्रेस का राज्य स्तरीय सम्मेलन, खरगे भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

नयी दिल्ली। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने के मकसद से 25 जनवरी से देश भर में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है जिनमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बूथ से लेकर राज्य स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरने का प्रयास करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। 2024 के चुनावों के लिए कांग्रेस आने वाले कुछ हफ्तों में विभिन्न राज्यों में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी बूथ से लेकर राज्य स्तर तक पदाधिकारियों की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

वेणुगोपाल के मुताबिक, 25 जनवरी को तेलंगाना, 28 जनवरी को उत्तराखंड, 29 जनवरी को ओडिशा, तीन फरवरी को दिल्ली, चार फरवरी को केरल, 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, 11 फरवरी को पंजाब, 13 फरवरी को तमिलनाडु, 15 फरवरी को झारखण्ड में यह सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस बूथ स्तर तक एक जोरदार अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है.

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...