back to top

किसानों के हित में नई योजनाओं को लेकर बढ़ रही है राज्य सरकार : योगी

  • सीएम ने किया प्रदेश में 37 भंडार गृहों का शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में नयी-नयी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाॅकडाउन के दौरान विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज के तहत एक लाख करोड़ रुपये कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के तहत राज्य भण्डारण निगम द्वारा प्रदेश की 37 मंडियों में निर्मित किये जाने वाले 05-05 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के नये भंडार गृहों का ई-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा बनवाये जा रहे 37 गोदामों के शिलान्यास का कार्यक्रम इस संकल्प का एक जीता-जागता उदाहरण है।

योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पित हैं। मौजूदा सरकार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके परिणामस्वरूप परंपरागत खेती से अलग होने वाले किसान फिर से खेती में सम्भावनाएं देखने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर में अन्नदाता किसानों के लिए भण्डार गृहों के महत्व को अच्छे ढंग से समझा जा सकता है। नये भण्डार गृहों की स्थापना हो जाने पर किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में न केवल उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम के साथ मिलकर, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर मण्डी परिषद को भी खुद कोल्ड स्टोरेज, सैलोस सहित अत्याधुनिक भण्डारण क्षमता को अर्जित करना चाहिये।

योगी ने कहा कि किसानों को केवल अनाज मंडी में ही नहीं बल्कि फल और सब्जी मंडियों में भी ऐसी सुविधा देनी चाहिये, जिससे किसान अपने उत्पाद को कुछ दिनों तक सुरक्षित रख सके। नयी प्रतिस्पर्धा में सरकार ने निजी क्षेत्र को भी मंडी क्षेत्र में आमंत्रित किया है।

नयी प्रतिस्पर्धा के लिए न केवल सहकारिता बल्कि मंडी समितियों को भी आगे आना होगा। जो जितनी अच्छी सुविधा किसानों को दे पायेगा और जितनी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ा पायेगा वही इस कम्प्टीशन में बना रह पायेगा। उस प्रतिस्पर्धा के योग्य अपने आपको तैयार करने के लिए आज एक नयी शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2018 में मंडी समिति के साथ उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम में जो एमओयू साइन किया गया था, इस क्रम में आज यह शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। देश और दुनिया में जहां भी किसानों के हितों में काम हो रहे हैं, उनका अध्ययन किया जाना चाहिये, क्योंकि अन्नदाता ही किसी भी देश की रीढ़ होते हैं।

योगी ने कहा कि मार्च 2017 में जब मौजूदा सरकार गठित हुई थी, उस समय सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि किसानों से गेहूं खरीदेंगे तो उसे कहां रखेंगे, क्योंकि हमारे पास स्टोरेज क्षमता नहीं थी। 01 अप्रैल 2017 से गेहूं खरीदने की कार्यवाही शुरू की गयी। किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया और यह भी तय किया गया कि उनको को एमएसपी का भुगतान 48 घण्टे के अंदर डीबीटी के माध्यम से खाते में कर दिया जाये।

हर साल किसानों की उपज को खरीदने का कार्य आज लगभग 53 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा। यह तथ्य इस बात को सिद्ध करते हैं कि सरकार द्वारा दिये गये एमएसपी से किसान के जीवन में व्यापक बदलाव आता है। इसके माध्यम से मार्केट को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, कालाबाजारी पर रोक भी लगती है और अन्नदाता किसान का शोषण रुकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...