back to top

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने सामाजिक बॉन्ड के जरिए एक अरब यूरो जुटाए, 50 प्रतिशत भारत में करेगी निवेश

नयी दिल्ली। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहला सामाजिक बॉन्ड जारी करके एक अरब यूरो (लगभग 9,400 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जो भारत सहित बैंक के उभरते बाजार में सतत विकास परियोजनाओं में लगाए जाएंगे। स्टैंडर्ड चार्टर्ड (स्टैनचार्ट) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आठ साल का बॉन्ड मुख्य रूप से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को ऋण देने, वित्त तक पहुंच सुनिश्चित करने, रोजगार सृजन में मदद करने और महिला-स्वामित्व वाले एसएमई को सशक्त बनाने और उनका पोषण करने में मदद करेगा।

कुल राशि में से लगभग 50 प्रतिशत राशि भारत को सतत परियोजनाओं के लिए आवंटित की जाएगी। इसमें कहा गया है कि इस राशि से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को वित्तपोषित किया जाएगा, तथा बैंक के स्थायित्व बॉन्ड ढांचे में निर्धारित सामाजिक गतिविधियों के अनुरूप किफायती बुनियादी ढांचे और खाद्य सुरक्षा में निवेश को सुगम बनाया जाएगा।

स्टैनचार्ट की सामाजिक परिसंपत्तियां जिन शीर्ष पांच देशों में स्थित हैं उनमें भारत (57 प्रतिशत), मलेशिया (10 प्रतिशत), बांग्लादेश (छह प्रतिशत), मेनलैंड चीन (पांच प्रतिशत) और नेपाल (चार प्रतिशत) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...

मध्यप्रदेश के मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत

मंडला (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के मंडला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही...

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर वीजा धोखाधड़ी के लिए दुकानों में फर्जी हथियारबंद डकैती की साजिश रचने...

उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

बलिया। बलिया जिले की रसड़ा पुलिस ने एक किशोरी को कथित रूप से शादी का झांसा देकर सात साल तक बलात्कार करने के आरोप...

संसदीय समिति ने वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण की सिफारिश की

नयी दिल्ली। एक संसदीय समिति ने शुक्रवार को सिफारिश की कि पर्यावरण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वन क्षेत्रों की...