back to top

भारत के श्रीकांत डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, शुभंकर और अजय हारे

ओडेन्से (डेनमार्क)। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने 37 मिनट तक चले मैच में टॉबी को 21-12, 21-18 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में कनाडा के जैसन एंथनी हो शुइ से भिड़ेगें।

शुइ ने एक अन्य मुकाबले में भारत के शुभंकर डे को हराया जबकि अजय जयराम भी पहले दौर की चुनौती से पार पाने में नाकाम रहे। शुभंकर को कनाडा के शुइ ने एकतरफा मुकाबले में 21-13 21-8 से हराया। विश्व रैंकिंग के पूर्व 13वें नंबर के खिलाड़ी अजय जयराम को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से शिकस्त झेलनी पड़ी। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-14 से हराया।

श्रीकांत ने मैच के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ से कहा, मैंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे गेम में वह अच्छा खेला। मैं लंबे समय के बाद खेल रहा हूं। यह (वापसी) किसी साहसिक खेल की तरह रही। यह नई तरह की स्थिति है। मैं कभी इतने लंबे समय तक खेल से दूर नहीं रहा। जिस तरह का मुकाबला था उससे मैं खुश हूं। उन्होंने कहा, मैं पिछली बार ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में खेला था लेकिन वहां पहले दौर में हार गया था। मुझे मैच अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं हालांकि धीरे-धीरे वापसी कर रहा हूं। टूर्नामेंट में अब श्रीकांत के अलावा सिर्फ लक्ष्य सेन के रूप में भारतीय चुनौती बची है।

लक्ष्य सेन मंगलवार को ही क्रिस्टो पोपोव पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए थे। वह अगले दौर में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस का सामना करेंगे। उन्नीस वर्षीय लक्ष्य ने पोपोव को 21-9, 21-15 से हराया था। डेनमार्क ओपन सुपर 750 इस साल होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है क्योंकि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी तथा एशिया चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...